चितरंगी विकास खण्ड के मानिकपुर गांव स्थित कोलन
चितरंगी विकास खण्ड के मानिकपुर गांव स्थित कोलन
ब्यूरो चीफ महेश जायसवाल सिंगरौली
चितरंगी विकास खण्ड के मानिकपुर गांव स्थित कोलन
बस्ती पहड़ी टोला में पेयजल संकट गहरा गया है। यहां आधा दर्जन हैंडपंप पानी के बदले हवा उगल रहे हैं। राइजर पाईप के अभाव में ग्रामीण आधा किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर बाल्टी भर पानी लेने जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पीएचई अमला हैंडपंपों का सुधार नही कर रहा है।
गौरतलब हो कि जिले के कई हिस्सों में खास तौर पर पहड़ी इलाको में पेयजल संकट धीरे-धीरे गंभीर होते जा रहा है। आलम यह है कि जैसे-जैसे धूप तेज हो रही है। भू-जल स्तर लगातार नीचे खिसकता जा रहा है। भू-जल स्तर जैसे-जैसे नीचे खिसक रहा है। उसी गति से पानी संकट भी गहराता जा रहा है। आलम यह है कि चितरंगी तहसील क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में पेयजल की स्थिति भयावह रूप ले रहा है। चितरंगी विकास खण्ड के मानिकपुर ग्राम पंचायत के कोलान बस्ती पहड़ी टोला में आधा दर्जन हैंडपंप स्थापित हैं। लेकिन यहां के सभी हैंडपंप इन दिनों पानी के बदले हवा उगल रहे हैं। यहां के ग्रामीण बताते हैं कि गणेश प्रसाद प्रजापति, भोला कोल, बिलासपुर के घर के पास लगे हैंडपंप कई दिनों से बंद पड़े हैं। पानी नही उगल रहे हैं। वही आंगनवाड़ी भवन के पास व राम गोविंद द्विवेदी के घर के पास ग्राम मानिकपुर टोला शंकरपुर के पास लगे हैंडपंप भी खराब हैं। यहां के ग्रामीण बताते हैं कि करीब 20 दिनों से पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। पीएचई अमले के साथ-साथ जनपद के अधिकारियों को भी जानकारी दी गई है। लेकिन अभी तक हैंडपंप का मरम्मत कार्य नही कराया गया है। जबकि अधिकांश हैंडपंपों में राइजर पाईप की कमी है। यदि राइजर पाईप बढ़ा दी जाये तो पेयजल की समस्या से कुछ हद तक निजात मिल सकती है। हालांकि कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला ने हैंडपंपों का मरम्मत कराने के लिए आज 22 से विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसका पालन पीएचई अमला कितना करता है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल प्रचण्ड गर्मी के चलते भू-जल स्तर नीचे खिसकने से पहाड़ी इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है।इनका कहना:-यहां पेयजल संकट बेहद गंभीर है। इस चिलचिलाती धूप में हम लोगों को आधा किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। तब पानी नसीब हो रहा है। कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद ही हैंडपंपों का मरम्मत हो पाएगा।
सुगाव देवी प्रजापति कोलान बस्ती पहाड़ी टोलाइनका कहना:-यहां पानी का संकट है। लोलारक प्रसाद मिश्रा एवं कौशलेन्द्र प्रसाद मिश्रा के बोरवेल से ग्रामीणों की प्यास बूझ रही है। यदि वें पानी के लिए मना कर दे तो यहां पेयजल के लिए त्राहिमाम मच जाएगी।बाबूलाल पनिकाकोलान बस्ती पहाड़ी टोलाइनका कहना:-मानिकपुर में आधा दर्जन सरकारी हैंडपंप हैं। लेकिन राइजर पाईप के अभाव में हैंडपंप पानी के बदले हवा उगल रहे हैं। यहां पेयजल की समस्या धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर रहा है।पन्नालाल साकेतकोलान बस्ती पहाड़ी टोलाइनका कहना:-हैंडपंपों का मरम्मत कार्य कराने में पीएचई विभाग उदासीन क्यों हैं। यह बात समझ से परे है। जलस्त्रोत हैंडपंप व कूपों के सूखने से पेयजल की समस्या दिनों दिन गंभीर होती जा रही है।संजीव मिश्रा कोलान बस्ती पहाड़ी टोला