राष्ट्रीय जगत न्यूज़ की ताजा खबर ।
वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान” के अंतर्गत दांता में निकाली जन जागरूकता कलश यात्रा निकाली गई ।
दांतारामगढ़।देशभर में जल संकट की बढ़ती चुनौती के समाधान की दिशा में “वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान” एक सशक्त जन आंदोलन के रूप में सामने आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को नगरपालिका दांता द्वारा एक जनजागरूकता कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
कलश यात्रा की शुरुआत श्री खेडापति बालाजी धाम से हुई, जो दांता कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई सती माता मंदिर (दांता तालाब) पर संपन्न हुई। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर सिर पर कलश रखकर यात्रा में भाग लिया। इस दौरान जल बचाओ, जीवन बचाओ, हर बूँद कीमती है, जल ही जीवन है जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।
वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का उद्देश्य:
“वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान” का मुख्य उद्देश्य गंगा सहित समस्त जल स्रोतों की शुद्धता व स्थायित्व बनाए रखना, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना, जल के दुरुपयोग को रोकना, तथा जन-सहभागिता से जल प्रबंधन की संस्कृति विकसित करना है। इस अभियान के माध्यम से आम जनता को यह संदेश दिया जा रहा है कि जल संकट सिर्फ सरकार का नहीं, हम सबका साझा उत्तरदायित्व है।
उपस्थिति और सहभागिता:
इस कलश यात्रा में नगरपालिका अध्यक्ष विमला देवी, उपाध्यक्ष कैलाश चंद कुमावत, कनिष्ठ अभियंता पूरण मल कुमावत, नगरपालिका के सभी अधिकारी व कर्मचारी, तथा दांता क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
दांता नगरपालिका अध्यक्ष विमला देवी ने कहा:
“जल की एक-एक बूँद अनमोल है। हमें न केवल जल बचाना है, बल्कि अगली पीढ़ियों के लिए भी इसे सुरक्षित रखना है। ‘वंदे गंगा अभियान’ इस दिशा में एक प्रभावी पहल है, जो गांव-गांव तक जल संरक्षण की चेतना पहुँचा रहा है।”
अभियान की विशेषताएँ:
स्थानीय जल स्रोतों की सफाई एवं पुनर्जीवन
जल बचत की पारंपरिक एवं आधुनिक तकनीकों का प्रचार-प्रसार
स्कूलों, पंचायतों और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना
जल संरक्षण विषयक प्रतियोगिताएं एवं कार्यशालाएं ।।
राष्ट्रीय जगत न्यूज़ के राष्ट्रीय संपादक ईश्वरचंद मंडूसिया