Uncategorized

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर पलसाना में पौधारोपण और वितरण कर मनाया जन्मदिन
3/5/2025 पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर पलसाना में किसान कांग्रेस पीलीभीत प्रभारी सुभाष राव के नेतृत्व में ग्रामीणों और युवाओं ने पौधारोपण कर जन्मदिन मनाया।इस दौरान रामलाल राव ,बिहारी सैनी ,मोहन लाल राव ,विकाश वर्मा, कृष्णा कुमारी, ललिता वर्मा, कनिष्का राव,निकिता ,जुगल जांगीड़,बलदेव डांगी, अंकित ,श्रवण कुमार सहित अनेक युवा और ग्रामीण मौजूद रहे।ग्रामीणों ने गहलोत सरकार की योजनाओं को याद करते हुए वर्तमान सरकार को जनकल्याणकारी योजनाएं सुचारु रूप से चलाने का आग्रह किया।बुजुर्गो ने गहलोत सरकार द्वारा बढ़ाई पेंशन को याद दिलाते हुए वर्तमान सरकार से समय पर पेंशन प्रदान करने की गुहार लगाई।सुभाष राव ने चिरंजीवी बीमा को पूरे देश में मिसाल बताते हुए सरकार से जरूरतमंद को समय पर इलाज और दुर्घटना बीमा देने की मांग की। दैनिक राष्ट्रीयजगत न्यूज़ के राष्ट्रीय संपादक ईश्वर चंद्र मंडूसिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!